बाकी रहे रीजनिंग और जीएस यानी जनरल नॉलेज सेक्शन। इन दोनों विषयों में रीजनिंग पर भी अच्छा हाथ आजमाया जा सकता है। रहा सवाल जनरल नॉलेज का तो इसका दायरा तो बहुत बड़ा है, जितना भी पढ़ा जाए तो वह कम है। परीाक्षा के दिन आपकी किस्मत अच्छी हो तो आपके पढ़े हुए सारे प्रश्न आ जाएं। लेकिन इस सेक्शन में तुक्का मारना या अनुमान लगाना अथवा संदिग्ध उत्तर देना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए सबसे आखिरी में और इस सेक्शन को हाथ में लेकर जवाब देंगे तो सही होगा। ध्यान यह रखना होगा कि सही सवालों को ही दिया जाए। जरा भी शंका हो तो उसे छोड़ दें ताकि पहले कमाये अंकों की हानि तो न हो। एक अंक भी आपको अर्श से फर्श पर ला सकता है। यही बात सोचने की है।
No comments:
Post a Comment