आपका यह टेस्ट 200 अंकों का होता है और दो सौ ही प्रश्न पूछे जाते हैं। इस बार आपको इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए मात्र 60 मिनट का समय दिया जाने वाला है। अब आप खुद ही अनुमान लगाएं कि आपको एक मिनट में तीन से अधिक प्रश्नों के सही-सही ही जवाब देने हैं। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि आपको एक प्रश्न के लिए मात्र 15.8 सेकेंड मिलेंगे। 15.8 सेंकेंड में सवाल का एक्युरेट जवाब चाहिए। एक्युरेट जवाब नहीं होगा तो आपका स्कोर माइनस मार्किंग से उलटा चल पड़ेगा। आपको एक्जाम हाल में प्रवेश करने से पहले आपको जबर्दस्त एग्रेसिव मूड वाला योद्धा बनने की मनोस्थिति बनानी होगी। आपका बेस और आपकी पहले की तैयारी जितनी अच्छी होगी आपका स्कोर उतना ही होगा। अब परीक्षा के मात्र 50 दिन ही शेष रह गए हैं। इन 50 दिनों में आपको रोजाना प्रैक्टिस करके ऑन लाइन पेपर देना होगा और खुद को आजमाना होगा साथ ही परीक्षा के लिए अभी से तैयार करना होगा। तभी आपको सफलता के दर्शन हो पाएंगे।
No comments:
Post a Comment