Feature Top (Full Width)

Thursday, 13 July 2017

एसएससी-सीजीएल:आखिरी क्षणों में क्या करें?

एसएससी सीजीएल की परीक्षा की तारीखें नजदीक  आती जा रही हैं। जिन अभ्यर्थियों की तैयारी पूरी हो चुकी है और रिवीजन भी हो चुका है, उनके हौंसले बुलंद हैं, उनके लिए चाहे अगस्त में परीक्षा हो या कल सब बराबर है। जो साथी थोड़े बहुत पिछड़ गए हैं, उनका कोर्स तैयार हो चुका है और रिवीजन में जुटे हुए हैं, उनके लिए भी अच्छी बात है वह भी काफी कुछ करने की स्थिति में हैं। अब जो लोग कोर्स पूरे करने के करीब हैं । इन सभी के लिए सबसे अच्छा यह होगा कि किसी टेस्ट सीरीज में रोजाना अपनी ताकत और अपना दिमाग और अपना भाग्य आजमाएं। इससे उनकी याददाश्त चेक होगी, अभ्यास होगा और उनकी मानसिक तैयारी काफी अच्छी हो जाएगी। यही महत्वपूर्ण कार्य है, जो अंतिम क्षणों में किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment