एसएससी-सीजीएल की परीक्षा के प्री के लिए इस वर्ष कटआफ क्या रहेगा और कितना आएगा? इन बातों का हिसाब-किताब अवश्य ही अभ्यर्थियों के दिमाग में चल रहा होगा। इस हिसाब-किताब से आपकी मानसिक तैयारी एवं विश्वास में तैयारी पर असर पड़ सकता है। अच्छी तैयारी करने वाले इस फेर में न पड़ें तो बेहतर ही होगा। यह केवल वही लोग करते हैं जिन्हें अपने पर विश्वास नहीं होता। अंतिम क्षणों मे अपना आत्म विश्वास बढ़ाएं और अपने कटआफ की झंझटों और उम्मीदों से दूर रखें। इस समय आपको अपने एक-एक क्षण को तैयारी में लगाएं और अभ्यास और सिर्फ अभ्यास करें। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। अभ्यास यानी मॉक टेस्ट में आने वाले नम्बरों से न तो इतराएं और न ही चकराएं बल्कि अपने प्रश्नों के जवाबों की एक्युरेसी देखें। गलती कम से कम हों। सवाल अधिक से अधिक हों। अधिक सवाल के प्रयास में गलतियां न करें। सवाल भले ही कम हों ेलेकिन गलतियां न हों। एक वाक्य में कहा जाए तो आपको अपना बेस्ट से बेस्ट करें और भूल जाएं कि कटआफ कितना आएगा।
No comments:
Post a Comment