इरेलिवेंट पेपर वालों के साथ सरासर नाइंसाफ होगा
क्या ऐसे सवालों के बदले रियायती अंक देगा एसएससी?
एसएससी-सीजीएल की प्रि की परीखा पिछली 5 अगस्त से देश के विभिन्न शहरों में चल रही है। परीक्षिार्थियों ने बहुत ही परिश्रम करके तैयारी की और जब परीक्षा देने के लिए कम्पयूटर के सामने आए तो प्रश्नपत्र देखकर परेशान हो गए। परेशान इसलिए नहीं हुए कि बहुत कठिन प्रश्नपत्र आया बल्कि कुछ ऐसे बेतुके सवाल आए जो आज से पहले प्रि के प्रश्नपत्र में कभी नहीं आए थे।पांच अगस्त से 24 अगस्त के बीच होने वाले इन प्रश्न पत्रों में आने वाले इन अन्तर के हिसाब से कॉपी चेक की जाएंगी। नम्बर इसी हिसाब से दिए जाएंगे। क्या इस परीक्षा में आने वाले पैटर्नल और इरेलिवेंट पेपरों के बीच डिफरेंस होगा? यही सवाल आज परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परेशान किए हुए हैं।
यदि एसएससी-सीजीएल प्रि परीक्षा के आयोजकों ने पैटर्नल और इरेलिवेंट पेपरों में समान अंक किए तो यह सरासर पक्षपात होगा और इसे एसएससी की कूटनीतिक चाल तक कहा जा सकता है। अन्यथा दोनों की कापियों को चेक करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए अथवा इसके लिए विशेष रियायती अंक दिए जाएं।
No comments:
Post a Comment