अभी तक हुए प्रि के पेपरों के अनुसार कटआफ इतना रहेगा?
एसएससी-सीजीएल के प्रि के लिए पिछली 5 अगस्त से हो रहे पेपर्स देने के बाद परीक्षाथी बड़ी बेसब्री से कटऑफ और आन्सर की का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षार्थियों के इस इंतजार को देखते हुए अनेक वेबसाइट्स पर कटऑफ के बारे में तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अभी तक अनुमान लगाने वालों ने तो कटऑफ 112 से 140 नंबर तक रहने का अनुमान लगाया है। यह कटऑफ पिछले वर्ष के 137 से भी 3 अंक अधिक है।हमारा अनुमान यह है कि पिछले वर्ष यह पेपर 75 मिनट का हुआ था। यह पेपर बहुत सरल भी आया था। इसके चलते कटऑफ इतना ऊंचा गया था। इस बार इस पेपर का टाइम घटकर 60 मिनट ही रह गया है। इस बार का पेपर मिक्स लेबल का आ रहा है। कभी सरल तो कभी अप्रासंगिक। इस वजह से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार का कटऑफ 112 से लेकर 125 के बीच रहने वाला है।
No comments:
Post a Comment