Feature Top (Full Width)

Sunday, 11 June 2017

एसएससी-सीजीएल:क्या करें-क्या न करें?

बाकी रहे रीजनिंग और जीएस यानी जनरल नॉलेज सेक्शन। इन दोनों विषयों में रीजनिंग पर भी अच्छा हाथ आजमाया जा सकता है। रहा सवाल जनरल नॉलेज का तो इसका दायरा तो बहुत बड़ा है, जितना भी पढ़ा जाए तो वह कम है। परीाक्षा के दिन आपकी किस्मत अच्छी हो तो आपके पढ़े हुए सारे प्रश्न आ जाएं। लेकिन इस सेक्शन में तुक्का मारना या अनुमान लगाना अथवा संदिग्ध उत्तर देना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए सबसे आखिरी में और इस सेक्शन को हाथ में लेकर जवाब देंगे तो सही होगा। ध्यान यह रखना होगा कि सही सवालों को ही दिया जाए। जरा भी शंका हो तो उसे छोड़ दें ताकि पहले कमाये अंकों की हानि तो न हो। एक अंक भी आपको अर्श से फर्श पर ला सकता है। यही बात सोचने की है। 

SSC-CGL: What is the success mantra?

There are four subjects in this test. Two of these four subjects are your reading subjects. You can practice a lot on them and their range is limited. First of all, you should recite your reading topics well so that you get the right answers to questions as soon as you wake up. Try to get the correct answers to all the questions on both of these topics. That is to say that these two subjects are good enough to score well. To be straight-and-straight, be 100 percent scoreable. That would be fine.

एसएससी-सीजीएल: मूल मंत्र क्या है?

इस टेस्ट में चार विषय होते हैं। इन चार विषयों में दो आपके पढऩे वाले विषय होते हैं। इन पर आप खूब अभ्यास कर सकते हैं और इनका दायरा भी सीमित ही होता है। सबसे पहले आपको अपने इन पढऩे वाले विषयों को अच्छी तरह से रट लेना चाहिए ताकि पलक झपकाते ही आपको सवालों के सही जवाब मिल जाएं। कोशिश करें कि इन दोनों विषयों के समस्त प्रश्नों का सही-सही जवाब दिया जाए। यानी इन्हीं दोनों विषयों से अच्छे से अच्छा स्कोर कर लिया जाए। सीधा-सीधा कहें तो शत-प्रतिशत स्कोर कर लिया जाए। यही ठीक होगा।

SSC-CGL: The trick to achieve success

Your test is 200 points and two hundred questions are asked. This time you will be given just 60 minutes to solve all these questions. Now imagine yourself that you have to answer more than three questions in a minute. It means that you get only 15.8 seconds for a question. In the 15.8 sec, the answer needs an acronym. If the acronym does not answer, then your score will be reversed by minus marking. Before you enter the ecumenal hall, you have to create a mood for becoming a great agressive mood warrior. Your base and your previous preparation will be as good as your score. Now the remaining 50 days of the exam remain. In these 50 days, you have to practice daily and give an online paper and you will have to try and prepare for the exam right now. Only then will you be able to see success.

एसएससी-सीजीएल:सफलता पाने की ये है ट्रिक

आपका यह टेस्ट 200 अंकों का होता है और दो सौ ही प्रश्न पूछे जाते हैं। इस बार आपको इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए मात्र 60 मिनट का समय दिया जाने वाला है। अब आप खुद ही अनुमान लगाएं कि आपको एक मिनट में तीन से अधिक प्रश्नों के सही-सही ही जवाब देने हैं। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि आपको एक प्रश्न के लिए मात्र 15.8 सेकेंड मिलेंगे। 15.8 सेंकेंड में सवाल का एक्युरेट जवाब चाहिए। एक्युरेट जवाब नहीं होगा तो आपका स्कोर माइनस मार्किंग से उलटा चल पड़ेगा। आपको एक्जाम हाल में प्रवेश करने से पहले आपको जबर्दस्त एग्रेसिव मूड वाला योद्धा बनने की मनोस्थिति बनानी होगी। आपका बेस और आपकी पहले की तैयारी जितनी अच्छी होगी आपका स्कोर उतना ही होगा। अब परीक्षा के मात्र 50 दिन ही शेष रह गए हैं। इन 50 दिनों में आपको रोजाना प्रैक्टिस करके ऑन लाइन पेपर देना होगा और खुद को आजमाना होगा साथ ही परीक्षा के लिए अभी से तैयार करना होगा। तभी आपको सफलता के दर्शन हो पाएंगे।

SSC-CGL: Now the time of trick is not preparing

If you are preparing for pre test of CGL of SSC, then there is no longer time for you to prepare for yourself, but the choice remains in front of you which trick you adopt that your score is good. That's the time to think so. Look at your subjects and guess yourself which theme is most prepared and how can you score the most. If you have a slight deficiency in this compound, then you are back.

एसएससी-सीजीएल:अब तैयारी नहीे ट्रिक का है समय

यदि आप एसएससी के सीजीएल की प्रि टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सामने अब तैयारी करने करने का समय नहीं रह गया है बल्कि आपके सामने यह विकल्प रह गया है कि आप कौन सी ट्रिक अपनाएं कि आपका स्कोर अच्छा हो जाए। यही सोचने का समय है। आप अपने विषयों की ओर देखें और खुद यह अनुमान लगाएं कि कौन सा विषय आपका सबसे अधिक तैयार है और सबसे अधिक अंक कैसे बटोरे जा सकते हैं। मारकाट वाले इस कंपटीशन में जरा सी चूक होने पर आप कोसों पीछे हो जाते हैं।