परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थी उमड़े,वेबसाइट्स हैंग
एसएससी के सीएचएसल की परीक्षा के उत्तर जानने वाले परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी। वर्ष 2016 के लिए हुए सीएचएसएल की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए एसएससी से आन्सर की आ गई है। इसे देख कर अपने परिणाम के संकेत जान सकते हैं।बुधवार की रात से आई इस सूची को देखने के लिए परीक्षार्थियों द्वारा एक साथ देखने के कारण कई वेबसाइट्स हैंग हो गईं। इस बीच ऐसी भी खबर आई है कि एसएससी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर आन्सर की डाली थी लेकिन लोड अधिक होने के कारण वेबसाइट हैक हो गई थी। इस कारण इसे फिलहाल वापस ले लिया गया है। इसे बाद में डाला जाएगा। हालांकि मीडिया की कई वेबसाइट्स ने भी इस आन्सर की से संबंधित खबरें डाली हैं और आन्सर की तक पहुंचने के लिए कई लिंक भी डाले हैं। लेकिन गुरुवार की दोपहर 11 बजे तक एसएससी डॉट एनआईसी डॉट इन में न तो आन्सर की ही मिली और न ही प्राइवेट मीडिया वेबसाइट्स पर डाले गए लिंक ही खुल पाए। लेकिन ऐसी संभावना एक-दो दिन में यह आन्सर की एसएससी की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी। लोड कम होने के बाद यह वेबसाइट आसानी से खुल सकेगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार से परीक्षार्थियों द्वारा खोली गई लिंक पर कोई सफलता नहंीं मिल पाई है।
No comments:
Post a Comment