Feature Top (Full Width)

Tuesday, 7 March 2017

चौथा अध्याय: कितने दिन में क्रेक करना संभव है?

अब आपने संकल्प ले लिया और एसएससी हर हाल में क्रेक करना ही है तो सीजीएल के लिए कम से कम कितने दिन लगने चाहिए, इस पर विचार करना जरूरी है। जब कोई विद्यार्थी दसवीं कक्षा पास करने के बाद दो साल का फाउंडेशन कोर्स करता है उसके बाद भी बिरले ही लोग सफल हो पाते हैं। ऐसी अवस्था में एक विद्यार्थी एक महीने या दो महीने के कोर्स में कैसे सफलता प्राप्त कर सकता है। ऐसा उन्हीं लोगों के लिए संभव है जो कइ्र वर्षों से तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए रिवीजन ही काफी है। इसमें भी उन्हें कम से दिन के दस से बारह घंटे तक ध्यान लगाना होगा यानी पुराने जमाने के महान ऋषियों के समान तपस्या करनी होगी। भूख-प्यास, नींद, आलस्य सब कुछ एक किनारे रख देना होगा। पूरा जुनून सिर पर छा जाए या कहें कि वह इसे पाने के लिए जुनूनी हो जाएं। तभी संभव है।
दस से बारह घंटे की पढ़ाई करना सबके वश की बात नहीं होती है। जबर्दस्ती किताब-कापी, पेन-पेंसिल लेकर बैठे रहने से कोई फायदा नहीं है। पढ़ाई का मतलब पढ़ाई यानी 100 परसेंट पढ़ाई होनी चाहिए। पढ़ाई के समय आस-पास कुछ भी नहीं होना चाहिए। आजकल के जमाने को देखते हुए कहा जाए तो टीवी,मोबाइल, लैपटाप, आसपास का शोर शराबा या ध्यान हटाने वाली कोई भी वस्तु या व्यक्ति कतई नहीं होना चाहिए। इसे अध्ययन समाधि कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगी। ऐसी पढ़ाई यदि छह -सात घंटे भी कर सकते हैं तो एसएससी के सीजीएल को तीन माह यानी 90 दिन में किया जा सकता है। ऐसी पढ़ाई के लिए आपको एकांत स्थान तलाशना होगा। गांव में हैं तो अपने बाग-बगीचा, खेत का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में हैं तो स्टडी रूम के अलावा अन्य एकांत स्थान तलाशना होगा। हमने देखा कि अक्सर विद्यार्थी रात के समय में पढ़ते हैं। उसका यही कारण है कि जब घर के लोग सो जाते हैं और आस-पास का माहौल भी पिन ड्राप साइलेंस वाला होता है तभी आसानी से पढ़ाई की जा सकती है। पहले इसकी तैयारी कर लें और आगे की रणनीति बना लें तो एसएससी को निकालना असंभव नहीं है। 

No comments:

Post a Comment