Feature Top (Full Width)

Thursday, 9 March 2017

एसएससी तैयारी: बहुत जरूरी सूचना

होली मुबारक

एसएससी की परीक्षा देने के लिए तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों को यही सूचित करना है कि जो लोग अपनी रणनीति और गंभीरता से अपनी प्लानिंग से तैयारी कर रहे हैं वे अपने राह से विचलित न हों और किसी तरह का शार्टकट तलाशने की कोशिश न करेंं। क्योंकि कहा गया है कि
दुविधा में दोनों गई माया मिले न राम
इसलिए शार्ट बताने वालों पर कतई भरोसा न करें। शार्ट कट केवल डूबने वालों के लिए तिनके के सहारे के समान है। इसमें तदवीर यानी कर्म से अधिक तकदीर यानी किस्मत का रोल अधिक होता है। शार्टकट के भरोसे बैठने वालों के लिए यही संदेश है कि जो भी समय मिले उसमें अपनी पूरी ताकत लगाकर परीक्षा की तैयारी करें और सफलता के अवसर को प्राप्त करें। 
फिलहाल तो सभी के घरों में होली के त्योहार का माहौल होगा। ऐसे में किसी भी विद्यार्थी से पढ़ाई की बात करना पूरी तरह से बेइमानी होगी। इसलिए फिलहाल सभी लोगों से कम से कम चार दिन के लिए विदाई लेता हूं और सभी को होली की गुझिया की मिठास और चटकीले रंगों की चमक की बहुत मुबारकबाद देता हूं।

No comments:

Post a Comment